Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

हेलमेट न लगाने वाले चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल: डीएम मनीष कुमार वर्मा का सख्त आदेश

top-news

जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश दिया है कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। इस आदेश को 27 जनवरी से लागू कर दिया गया है।

सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे इस नियम का सख्ती से पालन करें। किसी भी तरह की लापरवाही करने वाले संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए विभाग की टीमें पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से दौरा करेंगी। अगर किसी पेट्रोल पंप पर नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो जुर्माना लगाया जाएगा।

यह नियम पूर्व में डीएम बीएन सिंह के कार्यकाल में भी लागू किया गया था, जिसका सकारात्मक प्रभाव देखा गया था। दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट पहनने की आदत में सुधार हुआ था और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई थी। अब, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इस पहल को दोबारा लागू करते हुए लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। अब जिले में पेट्रोल लेने के लिए दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। यह कदम न केवल सुरक्षा को बढ़ावा देगा, बल्कि सड़क पर नियमों का पालन सुनिश्चित करेगा।