Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल पर प्रवेश वर्मा के गंभीर आरोप, आप पर वोट खरीदने का आरोप

top-news

जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वर्मा ने रविवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता झुग्गी इलाकों में वोट के बदले नोट बांट रहे हैं।

प्रवेश वर्मा का कहना है कि झुग्गी इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में कैलेंडर में छिपाकर 500-500 रुपये के नोट दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की गतिविधियों का एक वीडियो संजय कैंप से सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर 800 रुपये की दिहाड़ी पर काम कर रहे थे।

प्रवेश वर्मा ने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस से इस मामले की शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, आम आदमी पार्टी की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उधर, वर्मा खुद मुश्किल में हैं। उनके एक विवादित बयान को लेकर पंजाबी समुदाय के नेता ने बठिंडा अदालत में मानहानि का केस दर्ज कराया है, जिसकी सुनवाई 28 जनवरी को होगी।