Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

top-news

खेडी स्थित एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के निदेशक श्री करतार सिंह ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। लोकगीत, नृत्य, व्यायाम, भाषण और मानव-पिरामिड जैसे साहसिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

विद्यालय प्रबंधक जगत ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का बहुमुखी विकास होता है। उन्होंने सभी बच्चों को ऐसे अवसरों का भरपूर लाभ उठाने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य श्री विजयपाल सिंह ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों को संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का स्मरण कराया। समारोह में पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता, राजेंद्र सिंह, करण सिंह और प्रशासनिक प्रमुख सौरव सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। अंत में, निदेशक श्री करतार सिंह ने सभी अतिथियों और दर्शकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद प्रकट किया। समारोह ने देशभक्ति और एकता का सन्देश दिया।