Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

यमुना प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को क्रिकेट मैच में 34 रनों से हराया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

शहीद विजय सिंह पथिक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को रिपब्लिक डे की पूर्व संध्या पर टी 20 क्रिकेट मैच (cricket match) का आयोजन किया गया, जिसमे यमुना प्राधिकरण (Yeida) की टीम इलेवन ने ग्रेटर नोएडा (Gnida) की टीम इलेवन को 34 रनों से हरा दिया।

यीडा इलेवन के कप्तान शैलेन्द्र भाटिया और ग्रेटर नोएडा इलेवन के कप्तान अभिषेक पाठक के बीच टॉस का सिक्का एसीईओ प्रेरणा सिंह (Aceo prerna singh) और श्रीलक्ष्मी वीएस (aceo shrilaxmi vs) की उपस्तिथि में उछाला गया। अभिषेक पाठक ने टॉस जीत कर फील्ड चुनी और बॉलिंग का फैसला लिया। यीडा इलेवन के  कप्तान शैलेन्द्र भाटिया और विनोद ओपनर के रूप में उतरे और पहले विकेट की साझेदारी में ठोस शरुआत करते हुए दोनों बल्लेबाजों ने 77 रन बनाये। 12 वें ओवर में पहले विकेट के रूप में शैलेन्द्र भाटिया आउट हुए और उन्होंने ने दो चौक्को की मदद से 18 रन बनाये। दूसरे विकेट के रूप में विनोद आउट हुए। उन्होंने 05 चौको और 04 छक्कों की मदद से 32 बालों में शानदार 56 रन बनाये। अजय शर्मा ने 10, तनवीर ने 19 रनो का योगदान दिया। सौरभ नागर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 19 बालों में ताबड़तोड़ 53 रन बनाये और नाबाद रहे। सौरभ सिंह 7 रन पर नाबाद रहे, यीडा इलेवन ने 20 ओवर में 04 विकेट के नुकसान पर 176 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। बुद्धविलाश ने 2 और सुन्दर कसाना तथा कृष्णा ने एक एक विकेट लिए, जबाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी ग्रेटर नोएडा इलेवन की टीम 19.1 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। ग्रेटर नोएडा इलेवन टीम के कप्तान अभिषेक पाठक ने सबसे अधिक 33 रन बनाये। विवेक ने 23, गौरव बघेल ने 18, सुन्दर कसाना ने 20 और नितीश ने 26 रनो का योगदान दिया। यीडा की तरफ से नसीम खान ने 01, सौरभ नागर ने 02, देवदत्त ने 04, विनोद ने 01, अचल ने 01 और अजय शर्मा ने 01 विकेट लिए, सौरभ नागर के शानदार आल राउंडर परफॉरमेंस पर मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस क्रिकेट मैच की विजेता टीम के कप्तान शैलेन्द्र भाटिया और उनकी टीम को एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्रेरणा सिंह, श्रीलक्ष्मी वीएस, जीएम् प्रोजेक्ट ए  के सिंह और एसीईओ यमुना प्राधिकरण कपिल सिंह (Aceo kapil singh) ने बधाई दी। दोनों कप्तान शैलेन्द्र भाटिया और अभिषेक पाठक ने सभी का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।