Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

कंगना रनौत की ‘ इमरजेंसी’ का विरोध: ब्रिटेन तक खालिस्तानी समर्थकों का प्रदर्शन, भारतीय नेताओं और नारीवादियों पर उठे सवाल

top-news

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर भारत और विदेशों में विवाद जारी है। फिल्म को पंजाब में रिलीज नहीं किया गया, वहीं ब्रिटेन में भी खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किए। ब्रिटेन में दर्शकों को डराने-धमकाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सिनेमाघरों ने फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी है।

ब्रिटेन की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने इन प्रदर्शनों पर चिंता जताते हुए कंगना की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का समर्थन किया है। उन्होंने ब्रिटिश संसद में कहा कि किसी भी व्यक्ति की अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश का विरोध होना चाहिए। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने विचार साझा किए, जिसे कंगना ने रिपोस्ट करते हुए भारतीय नेताओं और नारीवादियों की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है।

कंगना ने लिखा, “ब्रिटिश सांसद ने मेरी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के लिए आवाज उठाई, लेकिन भारतीय राजनेताओं और नारीवादियों ने अब तक चुप्पी साध रखी है।” गौरतलब है कि 17 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘इमरजेंसी’ 1975 में भारत में लगे आपातकाल की घटना पर आधारित है। इसमें कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।