Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

गौर सिटी-2: मेंटेनेंस विभाग की लापरवाही से परेशान सोसायटीवासी

top-news

गौर सिटी-2, जो अपनी उच्च स्तरीय सुविधाओं के लिए जानी जाती है, आजकल मेंटेनेंस विभाग की लापरवाही का शिकार हो रही है। कई सोसायटी के बेसमेंट में पानी के पाइप फटने के कारण झरने जैसी स्थिति बन गई है। बेसमेंट में पानी भरने से न केवल वहां की दीवारें कमजोर हो रही हैं, बल्कि बदबू और मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है सोसायटीवासियों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत मेंटेनेंस विभाग में कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। पानी के भराव के कारण लोगों को अपने वाहन खड़े करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हाल ही में सोसायटी के निवासियों ने झरने जैसे दृश्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें गौर सिटी-2 के अलावा आर सिटी रिजेंसी और जेकेजी पाम कोर्ट जैसी सोसायटी के बेसमेंट में पानी का भरा होना दिखाया गया है। लंबे समय तक पानी भरे रहने से दीवारें कमजोर हो सकती हैं, जिससे भविष्य में हादसों का खतरा बढ़ सकता है। सोसायटी के लोग मेंटेनेंस विभाग से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि उनकी समस्याओं का अंत हो सके।