Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली मौसम अपडेट! बादलों ने दी राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले 24 घंटे में तापमान गिरेगा ● लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड! भीषण आग में 14 छात्रों की मौत, कई घायल; सीएम योगी दौरा छोड़ लौटे राजधानी ● जंतर-मंतर पर CJP का धरना तीसरे दिन भी जारी, आधार-पैन जांच पर पुलिस से विवाद; किसानों का मिला समर्थन ● अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर 36 में आयोजित हुआ भव्य योग सत्र, निवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा ● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नोएडा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

top-news

नोएडा, उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. डॉ. राजीव कुमार गुप्ता के सहयोग और मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। आत्मरक्षा विशेषज्ञ और 7वें डिग्री ब्लैक बेल्ट धारक कमल थापा ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स और महाविद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सिखाई गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि सत्र के दौरान निदेशक वनिता भट और करियर सलाहकार मीनाक्षी गर्ग ने छात्राओं को उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता के महत्व पर जागरूक किया। श्री कमल थापा ने छात्राओं को सिखाया कि किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में आत्मरक्षा का सही उपयोग कैसे किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *