Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

25-25 हजार के इनामी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

top-news

श्यामपुर गांव में हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के इनामी दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और एक कार बरामद की है।

क्या है मामला?
11 अक्टूबर 2024 को श्यामपुर निवासी सैंसरपाल के घर पर एक कार्यक्रम के दौरान दो बाइकों पर सवार हथियारबंद युवकों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपी पहले दर्ज एक मुकदमे का फैसला करने का दबाव बना रहे थे। इस घटना में पीड़ित के बेटे को कूल्हे और जांघ में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस की कार्रवाई
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी गुल्लु उर्फ शिवांश शर्मा और सुशांत उर्फ विक्की उर्फ कबूतर को भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था।