Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा: सड़क हादसों से बचाव के लिए बनेंगे तीन नए एफओबी

top-news

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर से परी चौक के बीच सड़क हादसों को कम करने के लिए प्राधिकरण तीन नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने की तैयारी में है। इन एफओबी का निर्माण कलेक्ट्रेट, आईटीबीपी चौराहा और सूरजपुर चौक के पास किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, और टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। सूरजपुर और परी चौक के बीच स्थित मुख्य सेक्टर, औद्योगिक क्षेत्र और शिक्षण संस्थानों के कारण यहां पैदल चलने वालों की संख्या अधिक रहती है। सड़क पार करने के दौरान कई हादसे हो चुके हैं, जिससे स्थानीय लोग लंबे समय से एफओबी बनाने की मांग कर रहे थे।

इससे पहले, प्राधिकरण ने जगत फार्म और कैलाश अस्पताल के पास एफओबी निर्माण शुरू किया था, जिसमें से जगत फार्म के पास का काम अंतिम चरण में है। अब तीन नए स्थानों पर एफओबी बनाए जाने से पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आएगी। प्राधिकरण के अनुसार, 130 मीटर रोड पर भी सड़क निर्माण कार्य तेजी से जारी है। सेंट्रल वर्ज का काम पूरा होते ही यातायात का दबाव कम होगा और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।