Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

यमुना में शुरू होगी जल परिवहन सेवा, 200 किमी लंबे रूट पर वाटर टैक्सी चलेगी

top-news

एनसीआर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) यमुना नदी में जल परिवहन सेवा शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। इस परियोजना के तहत, हथिनी कुंड बैराज से दिल्ली के सोनिया विहार तक 200 किमी लंबा वाटर रूट विकसित किया जाएगा। IWAI के निदेशक पंकज त्यागी के अनुसार, मई और जून में जलस्तर का सर्वे किया जाएगा। वाटर टैक्सी संचालन के लिए तीन से चार मीटर जलस्तर अनिवार्य है। शिपिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड वर्तमान में अप और डाउन स्ट्रीम में जलयान की गति का अध्ययन कर रहा है।

अगर सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो जुलाई से जल परिवहन सेवा शुरू की जा सकती है। छोटे जलयानों की सफलता के बाद बड़े जलयानों को भी इस रूट पर उतारा जाएगा, जिसमें मोटरसाइकिल और छोटी कारें भी परिवहन की जा सकेंगी। इस जलमार्ग से सहारनपुर और बागपत सहित उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को लाभ होगा। यह सेवा वर्तमान में वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक संचालित जलमार्ग की तर्ज पर विकसित की जा रही है। यमुना में यह नई सेवा लोगों को दिल्ली तक पहुंचने का एक तेज और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी।