Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

1857 की क्रांति की याद में एनसीसी कैडेट्स की साइक्लोथॉन यात्रा, शारदा विश्वविद्यालय पहुंचे

top-news

मेरठ से शुरू हुई 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाने वाली साइक्लोथॉन यात्रा ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय पहुंची। इस यात्रा में 16 एनसीसी कैडेट्स शामिल हैं, जो प्रतिदिन लगभग 113 किमी साइकिल चलाकर 2000 किमी की दूरी तय कर रहे हैं। शारदा विश्वविद्यालय में पहुंचने पर एनसीसी अधिकारियों और 31 यूपी गर्ल्स बटालियन ने उनका भव्य स्वागत किया।

एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के एडीजी लेफ्टिनेंट जनरल विक्रम कुमार ने झंडी दिखाकर इस दल का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि यह साहसिक यात्रा युवाओं में एकता की भावना को बढ़ावा देती है और 1857 के गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि देती है।

कैडेट्स की यह यात्रा मेरठ से शुरू होकर लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, ग्वालियर, आगरा और मथुरा जैसे ऐतिहासिक शहरों से होकर गुजर रही है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में इसका समापन होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और 1857 की क्रांति पर आधारित पोस्टर प्रदर्शन का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता और वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।