शारदा विश्वविद्यालय में वेबिनार: प्रो. ए.एच. सिद्दीकी की स्मृति को समर्पित
- sakshi choudhary
- 20 Jan, 2025
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में एएच सिद्दीकी सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च इन एप्लाइड मैथमेटिक्स एंड फिजिक्स और स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज एंड रिसर्च ने इंडियन सोसाइटी ऑफ इंडस्ट्रियल एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स के साथ मिलकर दिवंगत प्रो. ए.एच. सिद्दीकी की स्मृति में एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक, डॉ. आर.सी. सिंह ने बताया कि व्याख्यान श्रृंखला ने गणित और भौतिकी के व्यावहारिक पहलुओं पर विचार-विमर्श के लिए एक प्रेरणादायक मंच प्रदान किया।
वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा ने प्रो. सिद्दीकी की विरासत की सराहना करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन प्रो. खुर्शीद आलम के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और इस आयोजन के वैश्विक प्रभाव को सराहा।