Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा: निवेश और विकास के नए आयाम

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, और यमुना विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा का इन्फ्रास्ट्रक्चर और बसावट पूरे उत्तर भारत में बेजोड़ है, जिससे यहां निवेश की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों को हर संभव सहयोग देकर यहां निवेश के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

बैठक में उन्होंने ग्रेटर नोएडा फेस टू के विस्तार और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने की बात कही। प्रमुख सचिव ने सुझाव दिया कि बड़ी कंपनियों को आकर्षित करके क्षेत्र को आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रमुख केंद्र बनाया जा सकता है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर सृजित होंगे।

फ्लैट खरीदारों के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, जहां प्रमुख सचिव ने प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना की। परी चौक और अन्य प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए ठोस योजना बनाने का निर्देश दिया गया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने शहर की वित्तीय स्थिति और कर्जमुक्त बनने के प्रयासों का ब्यौरा पेश किया, जिसे प्रमुख सचिव ने सराहा। ग्रेटर नोएडा को विकास और निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है।