Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा में अवैध विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई, तीन चीनी नागरिक हिरासत में

top-news

ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। शुक्रवार को रबूपुरा थाना पुलिस ने एफआरआरओ टीम और स्वॉट टीम के साथ मिलकर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया, जिनके वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी थी।

हिरासत में लिए गए चीनी नागरिक वू जिंगाबो, चेन चाउ और पेंग शाओ, वीवो कंपनी के पास खेरली भाव गांव में रह रहे थे। पुलिस ने इनकी पहचान कर मेडिकल जांच के बाद डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि इन नागरिकों को जेवर के सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद दिल्ली के लामपुर स्थित सेवा सदन भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार की गई है।

अधिकारियों ने संबंधित दूतावास को भी सूचना दी है, ताकि डिपोर्टेशन प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सके। पुलिस ने अन्य विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों की भी जांच के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। यह कदम जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।