Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

डाढा गांव में अर्धजला शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

top-news

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के डाढा गांव में गोल चक्कर के पास एक 20 वर्षीय महिला का अर्धजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद शव को जलाने और वहां फेंकने की साजिश की गई है।

पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस का मानना है कि घटना किसी और स्थान पर हुई होगी और शव को यहां लाकर फेंका गया।

ग्रामीणों ने हत्या के पीछे ऑनर किलिंग या अवैध संबंधों को लेकर विवाद की संभावना व्यक्त की है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि महिला की पहचान होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।