Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा: निवेश और विकास का केंद्र बनने की ओर अग्रसर

top-news

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभागार में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रेटर नोएडा की विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और असीम निवेश संभावनाओं की प्रशंसा की। प्रमुख सचिव ने कहा कि ग्रेटर नोएडा का शहर जैसा विकास पूरे उत्तर भारत में अद्वितीय है और इसे निवेश के लिए प्रमुख केंद्र बनाया जा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निवेशकों को हर संभव सहयोग देने के निर्देश दिए, ताकि बड़े उद्योगों के आने से युवाओं को रोजगार और उच्च वेतन वाले अवसर प्राप्त हों। आलोक कुमार ने ग्रेटर नोएडा फेस-2 के विस्तार पर जोर देते हुए भूमि अधिग्रहण और विकास प्रक्रिया तेज करने की बात कही। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने वित्तीय स्थिति की जानकारी दी, जिसे प्रमुख सचिव ने सराहा। उन्होंने प्राधिकरण को कर्ज मुक्त बनाने के प्रयासों की प्रशंसा की। इसके अलावा फ्लैट खरीदारों को जल्द आशियाना देने और ट्रैफिक समस्याओं के समाधान के लिए ठोस योजना बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और सभी विभागों के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया।