Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली मौसम अपडेट! बादलों ने दी राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले 24 घंटे में तापमान गिरेगा ● लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड! भीषण आग में 14 छात्रों की मौत, कई घायल; सीएम योगी दौरा छोड़ लौटे राजधानी ● जंतर-मंतर पर CJP का धरना तीसरे दिन भी जारी, आधार-पैन जांच पर पुलिस से विवाद; किसानों का मिला समर्थन ● अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर 36 में आयोजित हुआ भव्य योग सत्र, निवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा ● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

ऑटो एक्सपो 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, इलेक्ट्रिक वाहनों का दिखा जलवा

top-news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का शुभारंभ किया। यह प्रतिष्ठित आयोजन सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें 34 ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भाग लिया। वर्ष 1986 के बाद यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में कंपनियां इस एक्सपो में शामिल हुई हैं। यह मेगा इवेंट 22 जनवरी तक चलेगा।

इस बार एक्सपो का मुख्य आकर्षण इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी हैं। मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सिडीज, BMW और BYD जैसी कंपनियों ने अपने नवीनतम इलेक्ट्रिक मॉडल्स प्रदर्शित किए। इनमें मारुति सुजुकी की  ई-विटारा, हुंडई की  क्रेटा ईवी, एमजी की  साइब्स्टर  और टाटा मोटर्स की  हैरियर ईवी  जैसी उन्नत कारें प्रमुख आकर्षण हैं।

इसके साथ ही, पहली बार भारत में सोलर कार “ईवा” और अत्याधुनिक “फ्लाइंग टैक्सी” भी पेश की गईं। ये वाहन भविष्य की मोबिलिटी में क्रांतिकारी बदलाव लाने की उम्मीद जगाते हैं। ऑटो एक्सपो 2025 न केवल उन्नत प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन है, बल्कि यह भारत के सस्टेनेबल विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। इलेक्ट्रिक वाहनों का यह वर्चस्व भारत की पर्यावरणीय लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *