Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा: स्कूल से चार छात्र लापता, पुलिस जांच में जुटी*

top-news

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज से चार छात्रों के लापता होने का मामला सामने आया है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले ये छात्र बुधवार सुबह से गायब हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना इकोटेक-3 पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस ने छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह नाश्ते के दौरान चारों छात्र हॉस्टल में मौजूद नहीं थे। स्कूल प्रशासन ने कई घंटों बाद पुलिस को सूचना दी, जिससे उनके ऊपर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि छात्रों के मेन गेट से बाहर जाने के कोई साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज में नहीं मिले हैं।

स्कूल के प्रिंसिपल राजीव कुमार के अनुसार, लापता छात्रों में तीन कॉमर्स और एक साइंस स्ट्रीम के हैं। पुलिस को संदेह है कि चारों छात्र दीवार फांदकर बाहर गए होंगे और संभवतः एक साथ घूमने निकले हैं। छात्रों की खोजबीन के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। परिजन और पुलिस दोनों छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल, पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। छात्रों का जल्द पता लगाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।