Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

गौतमबुद्धनगर के स्कूलों का बदला समय, 16 जनवरी से सुबह 10 बजे होगी कक्षाओं की शुरुआत

top-news

गौतमबुद्धनगर के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षाओं के संचालन का समय बदला गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल अब 16 जनवरी 2025 से सुबह 10:00 बजे से संचालित होंगे। यह आदेश सभी बोर्ड जैसे सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड एवं अन्य से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा।

जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश बदलते मौसम और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। इस आदेश की जानकारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दी गई है। साथ ही, सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे समयबद्ध तरीके से इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें बच्चों और अभिभावकों के लिए यह बदलाव राहत भरा साबित हो सकता है, क्योंकि सुबह की ठंड में स्कूल जाने की परेशानी अब कम हो जाएगी।