Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

राष्ट्रीय गायन एवं नृत्य खेल चैम्पियनशिप 2024 में आयु शर्मा ने लहराया परचम*

top-news

राष्ट्रीय गायन एवं नृत्य खेल चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 11 और 12 जनवरी 2025 को प्रमुख स्वामी टाउन हॉल, पादरा वडोदरा में किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में पूरे देश के प्रतिभाशाली कलाकारों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में स्प्रिंगफील्ड स्कूल, जी.बी. नगर, दिल्ली-एनसीआर का प्रतिनिधित्व करते हुए आयु शर्मा, सुमित शर्मा की पुत्री ने 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में सोलो डांसिंग इवेंट में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। आयु के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

इस आयोजन में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ड्रेसवाला डांस स्टूडियो, वडोदरा डांस स्पोर्ट्स यूनिट, और डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया जैसे प्रमुख संगठनों के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफलता मिली। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रकाश सिन्हा, कमलेश पटेल, सीमा अग्रवाल, और रजनीकांत ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया। यह आयोजन न केवल नृत्य और गायन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता है, बल्कि युवाओं को मंच प्रदान कर उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। आयु शर्मा जैसी प्रतिभाओं ने साबित किया कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।