ग्रेटर नोएडा वेस्ट: 130 मीटर से 60 मी रोड को जोड़ने वाली 80 मी रोड का काम हुआ शुरू, एक मूर्ति पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा
- sakshi choudhary
- 10 Jan, 2025
ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater noida west) को जाम मुक्त करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। ट्रैफ़िक (Traffic) के दबाव को कम करने के लिए नए-नए रास्तों का विकल्प ढूंढा जा रहा है। इसी कड़ी में सालों से 80 मी रोड रुकी हुई थी जिसका निर्माण कार्य प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा शुरू कर दिया गया है।
एक मूर्ति के पास ट्रैफिक का दबाव कम होगा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई ऐसे रोड है जो कुछ बन चुके हैं और कुछ अधूरे पड़े हैं जिनकी वजह से 130 मी रोड पर ही ट्रैफिक का ज्यादा दबाव होता है जिसके कारण आए दिन जाम लगा रहता है। अब प्राधिकरण ने उनमें से एक रोड का काम शुरू कर दिया है जो की 130 मी रोड को 60 मी रोड से जोड़ेगी, इस 80 मी रोड के बन जाने से 130 मीटर पर जो ट्रैफिक गौर सिटी की तरफ जाता है वह 80 मी रोड की तरफ भी डाइवर्ट हो जाएगा और एक मूर्ति के पास ट्रैफिक का दबाव कम होगा। फरवरी के अंत तक यह रोड पब्लिक को समर्पित कर दी जाएगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार ट्रैफ़िक जाम की समस्या को लेकर गंभीर है। उन्हें के निर्देशों पर लगातार ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम मुक्त करने के लिए अधिकारी कार्य कर रहे हैं चार मूर्ति अंडरपास का कार्य भी शुरू हो चुका है।
