Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

हाथरस जमीन घोटाला: हिमालय इंफ्रा के निदेशक विवेक जैन गिरफ्तार

top-news

नोएडा पुलिस ने 23.92 करोड़ रुपये के हाथरस जमीन घोटाले में हिमालय इंफ्रा कंपनी के निदेशक विवेक जैन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी एसीपी प्रथम प्रवीण सिंह की विवेचना के आधार पर हुई। बुधवार को विवेक जैन को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया।

वर्ष 2019 में बीटा-2 थाने में यमुना विकास प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ पीसी गुप्ता, एसीईओ सतीश कुमार, ओएसडी वीपी सिंह समेत 29 लोगों पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि इन अधिकारियों ने जमीन अधिग्रहण से पहले अपने परिचितों और रिश्तेदारों के माध्यम से किसानों से औने-पौने दामों में जमीन खरीदी। इस प्रक्रिया में हिमालय इंफ्राटेक के निदेशक विवेक जैन और ओएसडी वीपी सिंह के रिश्तेदार संजीव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

जांच में पता चला कि योजना के अनुसार पांच हेक्टेयर जमीन की जरूरत थी, लेकिन 14.5 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई। आरोपियों ने जमीन की कीमत तीन गुना बढ़ाकर भारी मुनाफा कमाया। मथुरा में भी ऐसा ही घोटाला सामने आया है। पुलिस ने विवेक जैन के अलावा संजीव समेत 12 आरोपियों पर आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।