Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

सेवानिवृत्त इंजीनियर की प्रॉपर्टी विवाद में हत्या, पांच के खिलाफ केस दर्ज

top-news

जेवर के खाजपुर गांव में प्रॉपर्टी विवाद के चलते शनिवार रात को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नरेंद्र सिंह (66) की हत्या कर दी गई। नरेंद्र, जो सेवानिवृत्ति के बाद अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रहते थे, बुधवार को खेतों की देखभाल के लिए गांव आए थे।

शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे, पांच आरोपियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

नरेंद्र के बेटे विश्वेंद्र अत्री की शिकायत पर पुलिस ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों की मांग पर डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिन्होंने फरीदाबाद में अंतिम संस्कार किया।

घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हमले से पहले गाली-गलौज और मारपीट की आवाजें सुनी जा सकती हैं। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की बात कही थी, लेकिन अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।