Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ग्रेनो प्राधिकरण ने समय से पहले चुकाया कर्ज, आर्थिक स्थिति में सुधार

top-news

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (ग्रेनो प्राधिकरण) ने अपने आर्थिक प्रबंधन में बड़ी सफलता हासिल की है। एक दशक पहले जहां प्राधिकरण 7200 करोड़ रुपये के कर्ज तले दबा था, वहीं अब उसने न केवल बैंकों से लिया गया पूरा कर्ज तय समय से पहले चुका दिया है, बल्कि अपनी आय और खर्चों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ रहा है।

कर्ज से उबरने की योजना
वर्ष 2017 से 2020 के बीच ग्रेनो प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण और ढांचागत सुविधाओं के लिए पांच बैंकों से 2500 करोड़ रुपये का ऋण लिया। इनमें यूबीआई, एचडीएफसी और बैंक ऑफ महाराष्ट्रा जैसे बड़े बैंक शामिल थे। लेकिन अब प्राधिकरण ने इन सभी ऋणों का समय से पहले भुगतान कर दिया है।

फिक्स डिपॉजिट का सहारा
ग्रेनो प्राधिकरण ने अपनी आय को फिक्स डिपॉजिट में निवेश कर उससे मिलने वाले ब्याज का उपयोग खर्चों के लिए किया। ग्रामीण विकास, गोशाला संचालन और कर्मचारियों के वेतन के लिए अलग-अलग मदों में राशि फिक्स डिपॉजिट की गई।

भविष्य की दिशा
हालांकि, ग्रेनो प्राधिकरण पर अभी भी नोएडा और एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से लिया गया 4000 करोड़ रुपये का ऋण शेष है। लेकिन, समय पर ऋण चुकाने और खर्चों में अनुशासन की नीति ने प्राधिकरण को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया है।