Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

कॉलोनाइजरों पर FIR का नहीं हुआ कोई असर, तुस्याना गांव में अवैध निर्माण फिर शुरू

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से पिछले दिनों अवैध निर्माण करने वाले कॉलोनाइजरों पर FIR की बड़ी करवाई गई थी और इसे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा था लेकिन अब लग रहा है कॉलोनाइजरों पर प्राधिकरण कि कार्रवाई का कोई असर नहीं हुआ है अवैध निर्माण फिर चालू है।

बता दे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पिछले दिनों तुस्याना गांव में अवैध निर्माण करने वाले 18 कॉलोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज कराई थी और उन्हें भूमिया घोषित करने की चेतावनी दी गई थी जिसके मुताबिक तुस्याना गांव के खसरा संख्या 517, 964, 967, 975, 981, 984, 985, 992 और 1007 की जमीन पर कॉलोनाइजरों द्वारा प्लाटिंग कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसके चलते प्राधिकरण के परियोजना विभाग की तरफ से सत्यवीर, शहादत अली, धनी उर्फ धनीराम, गोविंद शर्मा, सुनील बंसल, हरिश्चंद्र अरोड़ा, सहादत खान, मोनू खान, निजाकत अली, मोहब्बत, दयाराम शर्मा, कृष्ण शर्मा, शिवराम शर्मा, अमित कुमार, अंकित राजू, धूम सिंह (फरमान सैफी) और नावेद आलम के खिलाफ धारा 329 (3) और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

लेकिन कॉलोनाइजरों द्वारा अवैध निर्माण फिर शुरू कर दिया गया है प्राधिकरण का कोई डर उन्हें नहीं है जब तक अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया जाएगा अवैध निर्माण इसी तरह होता रहेगा, प्राधिकरण की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अवैध कॉलोनाइजर पलीता लगाते रहेंगे। अवैध निर्माण के कारण प्राधिकरण की परियोजनाएं फेल होती रहेगी। भनौता, आमका, अच्छेजा, तिलपता  गाँवओ में भी अवैध निर्माण जोरों से चल रहा था।