Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा: बिसरख में डूब क्षेत्र के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 50 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को बिसरख गांव के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। प्राधिकरण की टीम ने तीन घंटे तक चले इस अभियान में अवैध कॉलोनियों और प्लॉटिंग को ध्वस्त किया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने डूब क्षेत्र और अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम ने खसरा संख्या 322, 323, 324, 325, 331, 332 और 333 पर हो रहे अवैध निर्माण को तोड़ा।

प्राधिकरण के जीएम एके सिंह ने बताया कि कालोनाइजर डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां काटने की कोशिश कर रहे थे। यह जमीन प्राधिकरण के अधिग्रहित क्षेत्र में आती है। अभियान के दौरान प्राधिकरण की परियोजना टीम, सुरक्षा कर्मियों, तीन जेसीबी और दो डंपरों का इस्तेमाल किया गया।

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से जानकारी अवश्य लें और अवैध कॉलोनियों में निवेश कर अपनी मेहनत की कमाई न गंवाएं। प्राधिकरण का यह कदम अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त संदेश है।