Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

EMT ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को वितरित की शैक्षिक सामग्री किट्स

top-news

आज एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (EMT) के सौजन्य से प्राथमिक विद्यालय के लगभग 170 बच्चों को शैक्षिक सामग्री की किट्स वितरित की गईं। इन किट्स में पेन, पेंसिल, किताबें, रंग, पेंसिल बॉक्स और अन्य शैक्षिक सामग्री शामिल थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री नदिया जी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने इन बच्चों के लिए सामग्री भेजी। नदिया जी ने ईएमसीटी के कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही, उन्होंने बच्चों के कौशल विकास के लिए शास्त्रीय नृत्य (क्लासिकल डांस) की कार्यशाला आयोजित करने की इच्छा भी व्यक्त की।

EMT टीम ने इस नेक कार्य में सहयोग के लिए नदिया जी का धन्यवाद किया। टीम ने कहा, “आपका योगदान इन बच्चों के सपनों को साकार करने में मदद करेगा।” इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करना और उनकी रचनात्मकता व कौशल को बढ़ावा देना है। इस तरह की पहल बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।