Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आधुनिक एआई लैब का शुभारंभ

top-news

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) ने शैक्षिक और तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए स्नातक और परास्नातक छात्रों के लिए चार अत्याधुनिक एआई लैब स्थापित करने की योजना बनाई है। कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक लैब पर लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये का खर्च होगा। इन लैब्स में छात्रों को प्रारंभिक प्रोजेक्ट विकसित करने का अवसर मिलेगा।

डॉ. त्रिपाठी ने यह भी जानकारी दी कि प्रोजेक्ट को फाइनल रूप देने के लिए विश्वविद्यालय में 100 करोड़ रुपये की लागत से दूसरी उन्नत लैब भी तैयार की जा रही है। यह लैब्स हाइटेक मशीनों से सुसज्जित होंगी, जो छात्रों के शोध को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होंगी। इन नई सुविधाओं का लाभ 150 से अधिक कोर्स में अध्ययनरत 7,000 से अधिक छात्र उठा सकेंगे।

छात्र इन लैब्स में रीजनिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, प्लानिंग, परसेप्शन लर्निंग और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में काम कर सकेंगे। लैब्स का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक कौशल से लैस कर उन्हें भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पहल स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में प्रगति को गति देगी।