Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम से निजात के लिए प्रयास तेज

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौक से एक मूर्ति चौक के बीच लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने चार मूर्ति चौक, एक मूर्ति चौक और गौड़ सिटी वन व टू के आसपास के मार्गों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसीईओ ने चार मूर्ति चौक को छोटा कर रोड का चौड़ीकरण करने और ऑटो-रिक्शों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के निर्देश दिए। साथ ही, गौड़ सिटी वन व टू के सामने सर्विस रोड को चौड़ा करने और यूटर्न बनाने पर जोर दिया। ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने चार मूर्ति चौक पर अंडरपास निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की प्रक्रिया की समीक्षा भी की।

ओएसडी अभिषेक पाठक ने जानकारी दी कि अंडरपास निर्माण शुरू करने से पहले सीवर लाइन, बिजली के तार, और गैस पाइपलाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। एसीईओ ने इन कार्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।