Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट संचालन से पहले ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। ग्रेटर नोएडा की 130 मीटर रोड, जिसे यहां की लाइफलाइन माना जाता है, को ग्रेनो वेस्ट की 60 और 80 मीटर की सड़कों से जोड़ने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एस सिटी गोल चक्कर से खैरपुर तक जाने वाली 80 मीटर सड़क की बाधाओं को दूर कर लिया है। इस परियोजना के तहत 300 मीटर सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा, जबकि शेष 400 मीटर जमीन के अधिग्रहण के लिए किसानों के साथ वार्ता अंतिम चरण में है।

प्राधिकरण का यह कदम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के बाद यात्री दबाव को संभालने के लिए महत्वपूर्ण है। एस सिटी गोल चक्कर से 130 मीटर सड़क की कनेक्टिविटी से गाजियाबाद और नोएडा से ग्रेटर नोएडा आने वाले हजारों यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही गौड़ चौक के अंडरपास पर दबाव भी कम होगा।