Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

केंद्रीय विहार हाउसिंग सोसाइटी में नई एओए का गठन, नरेंद्र कुमार शर्मा बने अध्यक्ष

top-news

ग्रेटर नोएडा स्थित केंद्रीय विहार हाउसिंग सोसाइटी में हाल ही में नई अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हुई थी, जिसमें सभी निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव के परिणामस्वरूप नरेंद्र कुमार शर्मा को सोसाइटी का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि संजय कुमार को महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी सदस्यों की सूची

विहार हाउसिंग सोसाइटी की नई कार्यकारिणी में राजेश कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष और राहुल देव को सह-महासचिव बनाया गया है। प्रमोदकांत शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में नितिन खंडेवाल, बृजमोहन सक्सेना, अरुण प्रकाश श्रीवास्तव और सुदीप कर्मकार को चुना गया है।

अध्यक्ष का बयान

नव-निर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा, “हम फ्लैट्स की रजिस्ट्री के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। 1,800 फ्लैट्स में से लगभग 1,000 फ्लैट्स में परिवार रह रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि सभी फ्लैट्स की रजिस्ट्री जल्द पूरी हो, ताकि निवासियों को उनका मालिकाना हक मिल सके।”