Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ग्रेटर नोएडा: अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण का बढ़ता जाल, ग्रेप-3 की पाबंदियों के बावजूद धड़ल्ले से जारी निर्माण कार्य

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (Greater Noida authority) के अधिसूचित क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण और निर्माण कार्य तेजी से बढ़ रहे हैं। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप-3) की सख्त पाबंदियों के बावजूद अवैध कॉलोनी (illegal colony) और कई स्थानों पर निर्माण कार्य बिना रोक-टोक जारी है। प्राधिकरण की ढीली निगरानी निष्क्रियता और कुछ अधिकारियो की मिलभगत के चलते अवैध कॉलोनियों का जाल दिन-ब-दिन फैलता जा रहा है।

ग्रेप-3 की पाबंदियों की अनदेखी

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप-3 के तहत निर्माण और तोड़फोड़ पर पाबंदी है। इसके बावजूद ग्रेटर नोएडा में कई स्थानों पर अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से हो रहे हैं। निर्माण सामग्री और भारी मशीनों की गतिविधियां हर रोज देखी जा रही हैं। यह प्राधिकरण की लापरवाही को उजागर करता है।

अवैध अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्राधिकरण की निष्क्रियता

ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्रों और प्राधिकरण की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है और अवैध प्लॉटिंग व निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी हैं। ग्रेटर नोएडा के गाँव भनौता, तिलपता, सुनपुरा, तुष्याना, जलपुरा, वैदपुरा, सादुल्लापुर, रोज़ा ज़लालपुर, अच्छेजा, आमका, खोदना और रूपवास आदि में अवैध निर्माण ज़ोरो से चल रहा है आम आदमी की जीवन भर की कमाई को लूटा रहे है लोगों को गुमहरा कर लूटा जा रहा है इसमें कलोनाइज़रो को  प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों का भी साथ मिल रहा हैं।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद प्राधिकरण ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के कारण यह समस्या बढ़ रही है।अपने पैसे के लिए कुछ कार्रवाई करते हैं उसके बाद अपना कमीशन फ़िक्स कर लेते है और अवैध निर्माण को संरक्षण देना शुरू कर देते है

पर्यावरण और शहरी नियोजन विशेषज्ञों का कहना है कि अवैध अतिक्रमण और निर्माण कार्य न केवल क्षेत्र के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएंगे, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं को भी बाधित करेंगे। ग्रेटर नोएडा में अवैध अतिक्रमण और निर्माण कार्यों की समस्या प्राधिकरण की निष्क्रियता के कारण दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। ग्रेप-3 की पाबंदियों की अनदेखी ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह देखना जरूरी होगा कि प्राधिकरण कब तक इस मुद्दे पर कार्रवाई करता है और क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बहाल करता है।