Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

YEIDA: यमुना एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक बसों से कनेक्टिविटी मजबूत, छह नए रूट प्रस्तावित

top-news

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) छह प्रमुख रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की योजना पर कार्य कर रहा है। इन रूटों से एयरपोर्ट को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर और अलीगढ़ जैसे शहरों से जोड़ा जाएगा। रोडवेज निगम ने इनमें से दो रूटों को मंजूरी दे दी है, जबकि चार अन्य रूटों का प्रस्ताव विचाराधीन है। प्रस्तावित रूटों में परी चौक से जेवर एयरपोर्ट वाया रबूपुरा और कासना बस डिपो से एयरपोर्ट वाया गलगोटिया विश्वविद्यालय रूट शामिल हैं। नए चार रूटों में नोएडा सेक्टर-35 से टप्पल, रबूपुरा से बुलंदशहर, खुर्जा से टप्पल, और सिकंद्राबाद से झाझर होते हुए एयरपोर्ट तक शामिल हैं।

YEIDA प्राधिकरण ने बसों में अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकर और एयर कंडीशनिंग सुनिश्चित की हैं। यात्रियों के लिए एडवांस बुकिंग और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग के लिए एक मोबाइल एप भी विकसित किया जाएगा। एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत अप्रैल में प्रस्तावित है। यीडा का यह कदम गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ के यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। मंजूरी के बाद कुल 175 बसें इन रूटों पर संचालित होंगी।