Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Pollution: वायु प्रदूषण में सुधार, ग्रैप-4 हटा लेकिन ग्रैप-3 लागू

top-news

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण (Pollution) के स्तर में गिरावट आने से राहत की खबर है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली का एक्यूआई 400 से नीचे आने पर ग्रैप-4 की पाबंदियां हटा दीं। हालांकि, ग्रैप-3 के नियम अब भी लागू रहेंगे।

ग्रैप-3 के तहत निर्माण कार्य पर रोक जारी रहेगी, लेकिन मेट्रो, सड़क, एयरपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के निर्माण कार्य की अनुमति दी गई है। क्षेत्रीय अधिकारी डीके गुप्ता के अनुसार, बीएस-4 वाहनों को चलाने की इजाजत होगी, लेकिन प्रदूषण (Pollution) कम करने के लिए अन्य नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई क्रमशः 269 और 230 दर्ज किए गए, जिससे प्रदूषण (Pollution) स्तर में और गिरावट की उम्मीद है। हालांकि, सामान्य स्थिति बहाल होने में अभी समय लग सकता है। अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग और सावधानी बरतने की अपील की है।