Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

नोएडा एक्सप्रेस-वे: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्पोर्ट्स बाइकर्स पर पुलिस की सख्ती, 79 बाइक जब्त

top-news

रविवार को नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर मस्ती के लिए तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास पुलिस ने 40 स्पोर्ट्स बाइकों को जब्त किया, जबकि ग्रेटर नोएडा में जीरो प्वाइंट पर बीटा-2 थाना पुलिस ने 39 बाइकों का चालान करते हुए उन्हें सीज कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, नोएडा एक्सप्रेस-वे पर इन बाइकर्स में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कर्मचारी, दो शिक्षक, दो छात्र, और छह कारोबारी शामिल थे। ये समूह में तेज गति से बाइक चलाते हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों में डर का माहौल बनता है। बाइकर्स का शोर और लापरवाह रवैया दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि लापरवाही और खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर सभी 79 बाइकर्स के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे खतरनाक तरीके से सड़क पर बाइक चलाने वाले समूहों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा का पालन करें और अन्य यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।