Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज खेडी ने हेकाथान और रेस टू कोड प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

top-news

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की सहायता से आर्क फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘हेकाथान और रेस टू कोड’ प्रतियोगिता में एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज खेडी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न विद्यालयों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में एम.सी. गोपीचंद की टीम ने हेकाथान प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस टीम में कु.आन्या शर्मा, कु. पवनी शर्मा, कु. हिमांशी तिवारी, कु. कीर्ति तोंगर और प्राची भाटी शामिल थीं। वहीं, ‘रेस टू कोड’ प्रतियोगिता में शिवम कुमार, तनिश डहालिया और आयुष भाटी ने भी कड़ी मेहनत के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अध्यापक श्री जयश कुमार और श्री एम.के. मुरारी ने बच्चों की सराहना की और ऐसी प्रतियोगिताओं के महत्व पर जोर दिया। विद्यालय के प्रबंधक श्री करतार सिंह और प्रधानाचार्य श्री विजयपाल सिंह ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी।