Greater Noida: अवैध वसूली, शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग का छापा
- sakshi choudhary
- 20 Dec, 2024
Greater Noida: जिले में मंगलवार रात आबकारी विभाग ने तीन घंटे का विशेष अभियान चलाकर 530 से अधिक शराब की दुकानों में से छह दुकानों पर तय कीमत से ज्यादा पर शराब बेचे जाने का मामला उजागर किया। जांच के दौरान, ममूरा, छिजारसी, तिगरी, सलारपुर और छलेरा सेक्टर-44 की दुकानों पर 10 से 20 रुपये अधिक वसूलने की पुष्टि हुई।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन दुकानों के लाइसेंस धारकों पर 75-75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग ने इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में भी एक मामले में शिकायत दर्ज कराई गई। तिगरी स्थित विदेशी मदिरा दुकान पर गौरव पांडेय से 150 रुपये की शराब पर 10 रुपये अतिरिक्त वसूले गए। विक्रेता ज्ञानचंद शर्मा द्वारा निर्धारित दर से अधिक लेने की पुष्टि हुई। 1 अप्रैल से अब तक 49 दुकानों पर निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने के मामले सामने आ चुके हैं।