Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

सीएजी रिपोर्ट में YEIDA की लापरवाहियों का खुलासा, 188 करोड़ का नुकसान

top-news

YEIDA: यमुना प्राधिकरण YEIDA की योजनाओं में बड़ी अनियमितताओं का खुलासा नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि भूमि अर्जन, विकास, और आवंटन में गंभीर खामियां रहीं, जिससे यीडा को 188.64 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। यह रिपोर्ट बृहस्पतिवार को विधानसभा में प्रस्तुत की गई।

सीएजी के अनुसार, 2008-09 से YEIDA ने क्षेत्रीय योजना 2021 के तहत कृषि भूमि पर निर्माण गतिविधियां शुरू कीं, लेकिन बिना उचित योजना और भू उपयोग निर्धारण के जमीन का आवंटन कर दिया। इससे विकास गतिविधियां एनसीआरपीबी और क्षेत्रीय योजना 2021 के मानकों के अनुरूप नहीं रहीं। महायोजना 2031 के तहत 52 में से 29 सेक्टरों के ले-आउट प्लान अब तक तैयार नहीं हुए हैं। चार शहरी केंद्रों की योजना के बावजूद केवल अलीगढ़ और मथुरा के लिए योजना बनाई गई। आगरा और हाथरस के लिए कोई प्रगति नहीं हुई, जिससे अवैध निर्माण और कब्जे की आशंका बढ़ गई।

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि YEIDA ने बैंक के पास गिरवी जमीन खरीदी और खारिज दाखिल नहीं कराया। समय पर निर्णय न लेने और जरूरत से ज्यादा जमीन खरीदने से 160.23 करोड़ रुपये अवरुद्ध हुए।