Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

India Expo Centre And Mart: ग्रेनो में 19 जनवरी से शुरू होगा निशुल्क ऑटो एक्सपो

top-news

ग्रेटर नोएडा के India Expo Centre And Mart  में 19 जनवरी से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 (ऑटो एक्सपो) का शुभारंभ होगा। इस बार आम दर्शकों को प्रवेश निशुल्क दिया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में केवल हैवी व्हीकल्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की प्रदर्शनी लगेगी, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहनों की प्रदर्शनी दिल्ली के मंडपम और यशोभूमि में आयोजित होगी।

India Expo Centre And Mart 2025 में 70 से अधिक ईवी और ऑटो सेगमेंट, 50 बैट्री व स्टोरेज कंपनियां, 600 से अधिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स और 20 से अधिक टायर कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही, 15 से अधिक स्टार्टअप भी अपने इनोवेशन प्रदर्शित करेंगे। 17 जनवरी को दिल्ली में मंडपम में ऑटो एक्सपो की शुरुआत होगी, और 18 जनवरी को यशोभूमि में प्रदर्शनी आयोजित होगी। ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शनी 19 से 22 जनवरी तक चलेगी। पिछले वर्ष 2023 में टिकट की कीमत 350 से 750 रुपये तक थी, लेकिन इस बार प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। हालांकि, बड़ी कंपनियों की आगामी गाड़ियां और दोपहिया वाहन देखने के लिए दर्शकों को दिल्ली जाना होगा।