Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: कड़ाके की सर्दी में गरीबों के लिए सहारा: ग्रेटर नोएडा में 8 जगहों पर रैन बसेरा

top-news

कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए Greater Noida प्राधिकरण ने गरीब और बेसहारा लोगों के लिए राहत का इंतजाम किया है। प्राधिकरण ने शहर में आठ जगहों पर रैन बसेरा स्थापित किए हैं, जहां जरूरतमंद लोग ठंडी रातों में आराम से रुक सकते हैं. रैन बसेरा सेक्टर पी-3 के बारातघर, सेक्टर ईकोटेक-3 नाइट शेल्टर, परी चौक के पिंक ट्वायलेट के पास, डेल्टा टू के बारातघर, रोजा याकूबपुर के बारातघर, ग्राम हल्दौनी और जिम्स के पास बनाए गए हैं। प्रत्येक रैन बसेरा में 15 से 25 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इन शेल्टरों में रुकने वालों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Greater Noida प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग ने यह पहल की है। महाप्रबंधक एके सिंह ने बृहस्पतिवार रात इन रैन बसेरों का निरीक्षण किया और व्यवस्था को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और आवश्यकता महसूस होने पर अन्य स्थानों पर भी रैन बसेरा बनाए जाएंगे। महाप्रबंधक ने जनता से अपील की है कि यदि कोई गरीब या असहाय व्यक्ति खुले में रात बिताते हुए मिले, तो उसे नजदीकी रैन बसेरे तक पहुंचाने में मदद करें। यह कदम सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए राहत लेकर आया है।