Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे
● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा
● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार
● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर
● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा
● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे
ग्रेटर नोएडा: गोबर से बनेगा बायो सीएनजी, दो गोशालाओं में प्लांट लगाने की योजना शुरू
- sakshi choudhary
- 10 Dec, 2024
\ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जलपुरा और पौवारी गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बायो सीएनजी प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोबर से बायो सीएनजी फ्यूल बनाकर बिक्री से प्राप्त राशि गोशालाओं के रखरखाव में खर्च होगी।
जलपुरा गोशाला के लिए एस3 फ्यूल कंपनी का चयन हो चुका है। 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्लांट डेढ़ साल में तैयार होगा और रोजाना 50 टन गोबर प्रोसेस करेगा। आवश्यकता पड़ने पर गांवों से गोबर व घरेलू कचरा भी लिया जाएगा, जिससे सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।
पौवारी गोशाला के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 19 दिसंबर तय की गई है। प्राधिकरण को इन 15 वर्षों में 6.48 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। ओएसडी अभिषेक पाठक ने इसे गोशालाओं के संचालन और पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभकारी बताया।