Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली सफल लैंडिंग, उत्तर प्रदेश के विमानन क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि

top-news

नोएडा, 9 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर इंडियो एयरलाइंस के विमान की पहली सफल लैंडिंग हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में यह परियोजना नियाल और यापाल द्वारा रिकॉर्ड समय में पूरी की गई। 3 साल, 2 महीने और 11 दिनों की अवधि में रनवे तैयार कर विमान लैंडिंग को संभव बनाया गया।

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक धीरेंद्र सिंह, एसीएस एस.पी. गोयल, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, और कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि यह परियोजना देश के सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे हवाई अड्डों में से एक है। इस मौके पर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ श्री क्रिस्टोफ शेलमैन ने इसे उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।