Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर 36 में आयोजित हुआ भव्य योग सत्र, निवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा ● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर

Noida Airport: पहली बार उतरेगा विमान, बड़े दिन से पहले एक और सफलता

top-news

नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर पहली बार विमान की लैंडिंग सोमवार को होगी, जिससे इस एयरपोर्ट के इतिहास में ढाई दशक की कवायद के बाद एक और सफलता जुड़ जाएगी। दिल्ली से उड़ान भरने वाला पहला व्यावसायिक विमान 10 मिनट में एयरपोर्ट के फ्लाइंग जोन में पहुंचेगा। उपकरणों और अन्य संसाधनों की जांच के लिए यह विमान डेढ़ घंटे तक एयरपोर्ट के आसपास मंडराएगा।

इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) का विमान रनवे पर पहली सफल लैंडिंग करेगा और कुछ घंटे बाद टेक ऑफ भी करेगा। इससे पहले रविवार को रनवे को वाटर कैनन से सलामी दी गई। एयरपोर्ट पर कैट-1 और कैट-3 उपकरण स्थापित किए गए हैं, जो घने कोहरे और कम दृश्यता में लैंडिंग को आसान बनाएंगे। 3900 मीटर लंबे और 60 मीटर चौड़े रनवे पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) स्थापित किया गया है। एयरपोर्ट का पहला चरण 1334 हेक्टेयर में तैयार हुआ है, जिसकी यात्री क्षमता प्रति वर्ष 1.2 करोड़ होगी।

डीजीसीए और बीसीएएस से प्रमाणीकरण मिलने के बाद 17 अप्रैल तक व्यावसायिक उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही एयरपोर्ट हर साल 7 करोड़ यात्रियों को सेवा देने की क्षमता हासिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *