Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन

top-news

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता दिखाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को रबूपुरा स्थित आवास पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के अध्यक्ष श्यौराज सिंह, भारतीय किसान यूनियन भानु और अन्य किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।

पिछले कुछ दिनों से किसान अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। किसानों की प्रमुख समस्याओं को हल करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 सदस्यीय समिति का गठन किया। इस कदम के बाद किसानों ने आंदोलन स्थगित कर दिया।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा, “प्रदेश सरकार आपकी सभी जायज मांगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी, और सरकार किसी भी अधिकारी द्वारा गुमराह नहीं होगी।” उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।