Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 100 से ज्यादा बिल्डर प्रोजेक्ट्स पर फिर शुरू होगा निर्माण कार्य

top-news

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तीसरे और चौथे चरण को हटाने के बाद शुक्रवार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 100 से अधिक बिल्डर प्रोजेक्ट्स पर निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। इन प्रोजेक्ट्स के शुरू होने से एक लाख से अधिक घर खरीदारों को राहत मिलेगी, जो अपने घरों के इंतजार में थे।

हालांकि, सभी निर्माण स्थलों पर वायु प्रदूषण रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। निर्माण स्थलों पर पानी का छिड़काव, ग्रीन जाल लगाना और बड़े प्रोजेक्ट्स पर एंटी-स्मॉग गन का उपयोग अनिवार्य किया गया है। ग्रेप-4 के लागू होने से निर्माण कार्य बंद होने के कारण बड़ी संख्या में श्रमिक अपने घर लौट गए थे। अब पाबंदियों के हटने के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में निर्माण कार्य और सड़क मरम्मत कार्य तेजी से पूरे होने की उम्मीद है।