Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

महीनों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर चल रहा किसानों का धरना समाप्त

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर विगत कुछ माह से धरनारत किसानों ने बृहस्पतिवार को धरना समाप्त कर दिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव व सुनील कुमार सिंह के साथ बृहस्पतिवार देर शाम को बोर्ड रूम में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष महेंद्र मुखिया के नेतृत्व में किसानों की बैठक में सहमति बन गई है। किसानों की मांगों को हल करने के लिए प्राधिकरण में हर बृहस्पतिवार को बैठक होगी, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर मसले हल किए जाएंगे। साथ ही नीतिगत मसले प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष रखे जाएंगे।

बता दें कि औद्योगिक इकाइयों, शिक्षण संस्थानों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में किसानों के बच्चों को रोजगार व शिक्षा में आरक्षण, आबादी भूखंडों के विभाजन की स्पष्ट नीति, बैक लीज की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण आदि मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर विगत कुछ माह से धरना दे रहे थे। इस बैठक में एडीएम अतुल कुमार , पुलिस अधिकारी हृदेश कुमार, प्राधिकरण के एसडीएम जितेंद्र गौतम व रामनयन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।