Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Metro: एक्वा मेट्रो परियोजना: डीपीआर केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी पूरी

top-news

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच प्रस्तावित मेट्रो परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। यूपी कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने यह कदम उठाया है। डीपीआर पहले शहरी विकास मंत्रालय और फिर वित्त मंत्रालय में परीक्षण के लिए भेजी जाएगी। इसके बाद पीआईबी की मंजूरी और केंद्र कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना पर काम शुरू होगा।

यह नया रूट सेक्टर-51 से शुरू होकर सेक्टर-61 के कॉमन प्लेटफॉर्म से जुड़ते हुए ग्रेनो वेस्ट और नॉलेज पार्क तक जाएगा। रूट की लंबाई 17.435 किमी हो गई है, और अनुमानित लागत 2991 करोड़ रुपए तय की गई है। शुरुआती चरण में इस रूट पर सवा लाख यात्रियों की राइडरशिप अनुमानित है। परियोजना में 40-40% लागत नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और 20% केंद्र सरकार वहन करेगी।