Noida: अस्तौली में कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण में तेजी के निर्देश
- sakshi choudhary
- 03 Dec, 2024
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कूड़े निस्तारण की समस्या के समाधान के लिए अस्तौली में दो अत्याधुनिक प्लांट बनाए जा रहे हैं। मुख्य सचिव मनोज सिंह ने सोमवार को इस परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्लांट निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए।
126.50 एकड़ क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे इन प्लांटों में से एक गीले कूड़े से बायो सीएनजी बनाएगा, जिसकी क्षमता 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन होगी, जबकि दूसरा मिक्स कूड़े से ग्रीन कोल बनाने के लिए 600 मीट्रिक टन क्षमता का होगा। इन परियोजनाओं पर कुल लागत 600 करोड़ रुपये है, जिसमें प्राधिकरण को कोई धनराशि वहन नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ, दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग से साइट को जोड़ने के लिए 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य एक माह में शुरू किया जाएगा, जिससे आसपास के गांवों को भी लाभ मिलेगा।