Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida प्राधिकरण के अधिकारी पर 25, 000 रुपये जुर्माना, आरटीआई मामले में लापरवाही पर राज्य सूचना आयोग सख्त

top-news

राज्य सूचना आयोग ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के लैंड विभाग के जन सूचना अधिकारी को 25,000 रुपये का जुर्माना लगाने का नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई 2019 में दाखिल एक आरटीआई का जवाब न देने और मामले को लंबित रखने के कारण की गई है। अधिकारी को 5 दिसंबर, 2024 को आयोग के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है।

पर्यावरणविद् विक्रांत तोंगड़ ने 2019 में आरटीआई के तहत पूछा था कि प्राधिकरण किसानों से आपसी सहमति पर जमीन किस कानून या शासनादेश के तहत खरीद रहा है। प्राधिकरण ने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। एसीईओ स्तर पर भी राहत न मिलने पर विक्रांत ने राज्य सूचना आयोग में अपील की। आयोग ने इसे गंभीर मानते हुए सख्त रुख अपनाया। विक्रांत ने कहा कि सरकारी विभाग आरटीआई कानून का मजाक बना रहे हैं, खासकर विकास प्राधिकरण, और दोषी अधिकारियों पर समय पर कार्रवाई नहीं होती।