Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida: जेपी विशटाउन घोटाले पर बवाल, एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध

top-news

जेपी विशटाउन के ग्रीन एरिया में हुए घोटाले को लेकर विरोध तेज हो गया है। केनसिंगटन पार्क जानर एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि नोएडा भवन नियमावली और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के नियमों का उल्लंघन करते हुए ग्रीन एरिया को गोल्फ कोर्स में बदल दिया गया। इस बदलाव के लिए आवश्यक 2/3 आवंटियों की सहमति भी नहीं ली गई।

एसोसिएशन का कहना है कि जेपी ग्रुप ने ग्रीन एरिया का व्यावसायिक उपयोग कर करोड़ों रुपये कमाए। विशटाउन और बाहरी लोगों को गोल्फ कोर्स की सदस्यता 10 से 15 लाख रुपये में बेची गई, जो नियमों के खिलाफ है।

एसोसिएशन ने प्राधिकरण से निवासियों को गोल्फ कोर्स की मुफ्त सुविधा देने, बाहरी लोगों का प्रवेश बंद करने, और वसूली गई राशि लौटाने की मांग की है। मामले की शिकायत शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी की गई है।